फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लापरवाही पर नौ सफाईकर्मियों को नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
कदौरा। दीपावली के मद्देनजर ईओ ने सफाईकर्मियों को साफ-सफाई के निर्देश दिए थे।
विज्ञापन

इसके बावजूद सफाईकर्मियों ने उनके आदेश को दरकिनार कर दिया।
शुक्रवार को ईओ ने सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया। व्यवस्था दुरुस्त न मिलने पर सफाई कर्मियों को नोटिस दिया गया।
ईओ पवन किशोर को निरीक्षण के दौरान कस्बे के विभिन्न स्थानों पर गंदगी के ढेर पड़े मिले। ड्यूटी पर तैनात कर्मचारी भी गायब मिले।
उन्होंने सफाई नायकों से जवाब तलब किया।
संतोषजनक उत्तर न मिलने पर सफाई कर्मी मातादीन, राजकुमार, गोविंदा, अरविंद, जैन बाबू, विनोद, लक्ष्मण, देवीदीन और अजय को कारण बताओ नोटिस जारी कर दो दिन में जवाब मांगा गया है।
इनमें एक नियमित, एक आउट सोर्सिंग और सात संविदा कर्मचारी हैं।ईओ पवन किशोर ने कहा कि सफाई कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें