उरई। चिकित्सा इकाइयों के गुणवत्ता संवर्धन के लिए नेशनल क्वालिटी एश्योरेंस सर्टिफिकेट (एनक्वास) कराने के लिए नोडल अधिकारी नामित कर दिए गए हैं।
इसमें सीएचसी नदीगांव व पीएचसी कुठौंद के लिए डीटीओ डॉ.डीके भिटौरिया व सीएचसी कदौरा के लिए कायाकल्प परामर्शदाता डॉ. अरुण कुमार को एनक्वास कराने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
इसी तरह 23 हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर का भी एनक्वास कराया जाना है। जिसमें कदौरा ब्लॉक के हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर छौंक, रामपुरा ब्लॉक के हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर मई, जायघा, टीहर, बहादुरपुर जालौन ब्लॉक के ऐदलपुर, सिहारी दाऊदपुर, मांडरी का एनक्वास कराया जाना है। इसके साथ ही सिकरी राजा, कुठौंद ब्लॉक के हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर बाबली, कुरेपुरा कनार, कुरकुरु, कुकरगांव, मिनौरा उरई, जलालपुर,रिरूआ महेबा ब्लॉक के सरसई, सरसेला, कोंच ब्लॉक के अमीटा, पचीपुरा, माधौगढ़ ब्लॉक के डिकौली, अमखेड़ा, महेशपुरा के हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर का भी एनक्वास कराया जाना है। इसके लिए एसीएमओ, चिकित्सा अधीक्षक, डीपीएम, डीसीपीएम, बीसीपीएम को जिम्मेदारी दी गई है।
सीएमओ डॉ. एनडी शर्मा ने बताया कि 26 स्वास्थ्य इकाइयों का एनक्वास सर्टिफिकेशन कराया जाना है। इसके लिए नोडल अधिकारी नामित कर दिए गए हैं। जिनकी जिम्मेदारी होगी कि वह अपने प्रभार वाली चिकित्सा इकाइयों का समय-समय पर भ्रमण करेंगे और एनक्वास की निर्धारित चेकलिस्ट के अनुसार कमियों को दूर कराते हुए रिकॉर्ड पूरा कराएंगे।
साथ ही इसकी हर सप्ताह समीक्षा भी होगी। कायाकल्प के जनपदीय परामर्शदाता डॉ. अरुण कुमार राजपूत ने बताया कि अभी यह इकाइयां जिला स्तर पर चयनित की गई हैं। चेक लिस्ट के अनुसार निर्धारित कमियों को दूर कर फाइल मंडल और राज्य को भेजी जाएगी। इसके बाद एनक्वास सर्टिफिकेशन की प्रक्रिया शुरू होगी।