कोंच। मथुरा प्रसाद महाविद्यालय में पिछले दिनों सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं युवा महोत्सव सृजन के अंतर्गत कई प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं थीं। इन प्रतियोगिताओं में विजेताओं को मंगलवार को कॉलेज परिसर में आयोजित कार्यक्रम में सम्मानित किया गया। इस मौके पर प्राचार्य प्रोफेसर नरेश कुमार ने कहा, प्रतियोगिता में कौन सा नंबर आया यह बहुत महत्व की बात नहीं है बल्कि जो परिश्रम किया वह महत्वपूर्ण है।
कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों ने मां सरस्वती की प्रतिमा के पूजन से हुआ। इसके बाद छात्रा तनिष्क पाठक ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि बुंदेली संस्कृति एवं लोक कला संवर्द्धन संस्थान के प्रबंधक पुरुषोत्तमदास रिछारिया, सरस आर्ट ग्रुप के मुखिया संजीव सोनी सरस, रंगकर्मी सूर्यदीप सोनी, मधु गुप्ता, डॉ. नीता रेजा और कृष्णा झा ने सफल प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया। कार्यक्रम का संचालन अभिषेक रिछारिया ने किया। इस दौरान डॉ. मधुरलता द्विवेदी, डॉ. राघवेंद्र सिंह, डॉ. सुरेंद्रसिंह, डॉ. ओमप्रकाश यादव, डॉ. महेंद्र नाथ मिश्रा, डॉ. टीआर निरजंन आदि मौजूद रहे।
सबसे ज्यादा पुरस्कार सौम्या की झोली में
कोंच। सबसे ज्यादा पुरस्कार सौम्या कौशिक की झोली में आए। इसके लिए सौम्या को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। रंगोली में प्रथम गुनगुन राय, द्वितीय श्रजल सोनी, तृतीय किरन रहीं। मेहंदी में प्रथम स्नेहा झा, द्वितीय हर्षिता, और तृतीय स्थान पर खुशी रहीं। पोस्टर प्रतियोगिता में प्रथम आकृति पचौरी, द्वितीय खुशी एवं तृतीय सौम्या कौशिक रहीं। क्ले मॉडलिंग प्रथम साक्षी पांचाल, द्वितीय किरन, श्रजल सोनी और ऋषभ राज संयुक्त रूप से रहे। तृतीय कुंवर मानवेंद्र सिंह, प्रिया रहीं। एकल नृत्य में अंजली पहले, माही दूसरे और हिमानी तीसरे स्थान पर रहीं। समूह नृत्य प्रतियोगिता में हिमानी राठौर एवं नेहा गुप्ता प्रथम, सुप्रिया एवं नीतू द्वितीय, तृतीय स्थान पर वर्षा एवं जया रहीं। क्विज में आयुषी निरंजन एवं शैलजा निरंजन की टीम प्रथम, हर्षिता पाटकार एवं खुशी की टीम द्वितीय तथा कृष्णा एवं मोहिनी की टीम तृतीय स्थान पर रही। एकल गायन में तनिष्क पाठक पहले, नैनका दूसरे और निहारिका सिंह तीसरे स्थान पर रही। लोकगीत गायन में नैनका प्रथम, हिमानी राठौर द्वितीय एवं निहारिका सिंह व सौम्या कौशिक संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर रही। वन मिनट शो प्रतियोगिता में मोहिनी प्रथम, भूपेंद्र द्वितीय एवं सौम्या कौशिक तीसरे स्थान पर रही।
अंत्याक्षरी में प्रथम स्थान पर आकृति पचौरी, सौम्या कौशिक की टीम, नेहा गुप्ता एवं श्रजल सोनी दूसरे और तृतीय स्थान पर सुप्रिया राठौर एवं अनामिका पटेल की टीम रही। क्रिकेट प्रतियोगिता में बालक वर्ग में प्रथम स्थान पर आकाश और दूसरे स्थान पर अभय श्रीवास्तव की टीम रही। बालिका वर्ग में शिवानी की टीम प्रथम और पारुल की टीम दूसरे स्थान पर रही।