कालपी। तहसील के किसानों की मुसीबतें खत्म होने का नाम नहीं ले रही हैं। खरीफ की फसल अतिवृष्टि और बाढ़ से खराब हो चुकी हैं।
अब रबी की फसलों के लिए खाद की किल्लत ने उन्हें परेशान कर रखा है। पीसीएफ के प्रभारी धनीराम कुशवाहा ने बताया कि अब तक 150 मीट्रिक टन खाद का वितरण किया गया है, लेकिन पिछले पांच दिनों से खाद की आपूर्ति नहीं हो पाई है, जिससे किसान बेहद परेशान हैं। महेबा सहकारी समिति के सचिव प्रदीप कुमार द्विवेदी ने कहा कि मंगलवार को सिर्फ 400 बोरी डीएपी आई, जिसका वितरण बुधवार को किया गया। किसानों की मांग है कि सरकार जल्द से जल्द पर्याप्त मात्रा में खाद उपलब्ध कराएं।
न