विद्यालय में निरीक्षण करते बीडीओ अश्वनी सिंह
- फोटो : ORAI
महेबा। विकास खंड अधिकारी अश्वनी सिंह ने बुधवार को सबसे पहले सरसई प्राथमिक स्कूल पहुंचे, यहां दो शिक्षक गैरहाजिर मिले। इसके बाद वह अटराकला पहुंचे जहां शिक्षामित्र अनुपस्थित मिला। इसी तरह पिथऊपुर में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता अनुपस्थित पाई गई। पिथऊपुर स्कूल में शौचालय तक पानी न पहुंचने से वहां गंदगी मिलने पर उन्होंने संबंधित कर्मियों को फटकार लगाई। छात्र, छात्राओं को ड्रेस वितरण की जानकारी की तो पता लगा कि वितरण तो किया गया लेकिन अभी तक सभी को नहीं मिल सकी है। इसके अलावा उन्होंने लौना और चरसोनी स्कूल का भी निरीक्षण किया। यहां उन्होंने साफ सफाई के निर्देश दिए। खंड विकास अधिकारी के औचक निरीक्षण से विद्यालयों में हड़कंप सा मचा रहा।