फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गौशालाओं की जांच करने पहुंची एनजीटी की टीम

विज्ञापन
विज्ञापन
कदौरा। एनजीटी की पांच सदस्यीय टीम सोमवार को कदौरा ब्लाक की गोशालाओं की जांच करने पहुंची। टीम अपनी रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को सौंपेगी।
विज्ञापन

ब्लॉक क्षेत्र की गोशालाओं में अव्यवस्थाओं के कारण जनवरी 2022 में देखरेख और चारे-पानी के अभाव में गोवंशों की मौत हुई थी। जिस पर हिंदू जागरण मंच, बजरंग दल के पदाधिकारियों ने आक्रोश जताया था। मामला शासन स्तर पर जाने से एक सचिव को निलंबित कर दिया गया था। कई सचिवों और प्रधानों को नोटिस थमाए गए थे। प्रशासन ने टीम गठित कर कार्रवाई का आश्वासन भी दिया था। गोशाला में गोवंशों की दुर्दशा देखकर समाजसेवी पुष्पेंद्र कुमार ने एनजीटी में मामला रखा था। एनजीटी ने 27 मई को एक कमेटी गठित कर दी। इसी क्रम में दिल्ली से आई टीम ने गोशालाओं की जांच की है। झांसी मंडल की दीपा अरोरा, डीडीओ सुभाष त्रिपाठी, एसडीएम अंकुर कौशिक, ईओ सुनील कुमार बीडीओ बृजकिशोर सहित पशुपालन कर्मी आदि भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें