फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनजीटी की टीम को मिला तालाब पर कब्जा

विज्ञापन
विज्ञापन
कदौरा।नगर के मोहल्ला बम्हौरी स्थित तालाब का एनजीटी की सर्वेयर टीम ने गुरुवार को निरीक्षण किया इस मौके पर लेखपाल ने अभिलेखों में दर्ज रकबे की नाप कराई। तालाब पर किए गए अतिक्रमण को हटाने का निर्देश तहसीलदार को दिया।
विज्ञापन

नगर के बम्होरी स्तिथ तालाब पर लोगों ने कच्चे और पक्के मकान बनाकर तालाब को तलैया में तब्दील कर दिया। यह मामला एनजीटी में पहुंचने से गुरुवार को सर्वेयर अशोक मौर्य की अगुवाई में दो सदस्यों की टीम मौके पर पहुंची। उनके साथ राजस्व विभाग से तहसीलदार कालपी नरेंद्र कुमार और दो लेखपालों सहित पहुंचे प्रमोद दुबे और भानु भास्कर से नाप कराई तो बड़े पैमाने पर अतिक्रमण पाया। उन्होंने तहसीलदार नरेंद्र कुमार को निर्देश दिया की तालाब की जमीन को मुक्त कराया जाए। इसके बाद सर्वेयर अशोक मौर्या और खान निरीक्षक मुकेश मिश्रा ने तालाब के चारों तरफ घूम कर मौका मुआयना किया।
टीम ने बताया कि तालाब 1.17 हेक्टेयर का है, जो मौके पर नही हैं। तालाब के किनारे करीब 20 से 25 लोगों ने अतिक्रमण कर रखा है। तहसीलदार नरेंद्र कुमार ने बताया कि नापजोख की गई है। तालाब का रकबा जो कागजों में दर्ज है वह मौके पर नहीं है। कब्जे हटवाने के लिए आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें