मुहम्मदाबाद। पति से विवाद के बाद महिला ने घर के कमरे में लगे हुक से साड़ी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस जांच पड़ताल में जुटी है।
डकोर कोतवाली क्षेत्र के टीकर गांव निवासी नासिर की पत्नी मुस्कान (23) ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों ने बताया कि नासिर की शादी एक नवंबर 2025 को झांसी जिले के मोठ थाना क्षेत्र के बहरौली अली का नाका निवासी शाकिर अली की बेटी मुस्कान के साथ हुआ थी। बताया कि सोमवार को सभी परिजन एक कार्यक्रम में शामिल होने दूसरे गांव गए थे। पति नासिर कटिंग कराने गया था, तभी मुस्कान ने यह कदम उठा लिया। पुलिस के अनुसार पूछताछ में पता चला कि किसी बात को लेकर पति पत्नी में विवाद हुआ था। इसी के चलते महिला ने आत्महत्या की है। कोतवाल देवेंद्र सिंह का कहना है कि अभी तक तहरीर नहीं मिली है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। अगर तहरीर मिलती है, तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी।