फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: पड़ोसी ने किशोरी को नशीला पदार्थ सुंघाकर किया दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसाकलार। घर में सो रही किशोरी को युवक ने नशीला पदार्थ सुंघा दिया। इससे वह अचेत हो गई। युवक उसे जंगल में ले गया। मां ने किशोरी को चारपाई से गायब देखा तो अन्य परिजनों को जगाकर यूपी-112 पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने जंगल में किशोरी को अचेतावस्था में बरामद कर लिया। वहीं युवक को भी गिरफ्तार कर लिया। किशोरी की मां की तहरीर पर पुलिस ने दुष्कर्म पॉक्सो एक्ट की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि उसकी 16 वर्षीय पुत्री मंगलवार की रात घर में चारपाई पर सो रही थी, तभी पड़ोसी युवक रवि ने उसे नशीला पदार्थ सुंघा दिया। इससे वह अचेत हो गई और वह उसे उठाकर जंगल की ओर ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। किशोरी को गायब देख परिजनों ने उसकी पास पड़ोस में खोजबीन की, लेकिन उसका पता न चलने पर यूपी-112 पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने जंगल से आरोपी युवक को पकड़कर किशोरी को बरामद कर लिया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया। सीओ जालौन रविंद्र गौतम का कहना है कि रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें