जालौन। छिरिया सलेमपुर गांव में गाटा संख्या 90 पर अवैध कब्जे को लेकर ग्रामीण ने शिकायत दर्ज कराई है।
पीड़ित ग्रामीण सुनील कुमार ने छिरिया मलकपुरा चौकी में तहरीर देकर बताया कि उनके पड़ोसी ने जमीन पर टिनशेड डाल लिया है। ग्रामीणों ने 15 दिसंबर को उप जिलाधिकारी (एसडीएम) से भी इसकी शिकायत की थी, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ। शिकायत के बावजूद कब्जा न हटने पर विपक्षी रंजिश मानने लगे हैं। वे झगड़े पर उतारू हैं और झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दे रहे हैं। पुलिस पीड़ित की तहरीर के आधार पर मामले की जांच कर रही है। (संवाद)