फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेहा को मिला कांस्य पदक

विज्ञापन
सूरज ज्ञान महाविद्यालय की छात्रा नेहा - फोटो : ORAI
विज्ञापन
कोंच। सूरज ज्ञान महाविद्यालय की होनहार छात्रा नेहा ने श्रेष्ठ अंक अर्जित कर कांस्य पदक हासिल किया है और महाविद्यालय के साथ-साथ कोंच का नाम भी रोशन किया है। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय झांसी के दीक्षांत समारोह में पांच फरवरी को यूपी की राज्यपाल कुलाधिपति आनंदी बेन पटेल ने दीक्षांत समारोह में इस होनहार छात्रा को सम्मानित किया है। विश्वविद्यालय सभागार में आयोजित इस कार्यक्रम में कुलाधिपति आनंदी बेन पटेल ने दीक्षांत समारोह के दौरान नगर के सूरज ज्ञान महाविद्यालय की होनहार छात्रा नेहा सर्राफ पुत्री विपिन कुमार सर्राफ को बीएड में अच्छे अंक प्रतिशत अर्जित करने के लिए प्रमाण पत्र और कांस्य पदक देकर सम्मानित किया है। विद्यालय के अध्यक्ष डा. आरबी जैन, प्रबंधक अंकुर यादव, प्राचार्य वीरेंद्र बोहरे, केके सोनी, आशुतोष मिश्रा, मनोज रोहित आशीष यादव आदि ने नेहा को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें