फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: कैंप से वापस आने पर एनसीसी कैडेट्स का हुआ सम्मान

Sun, 16 Jul 2023 01:10 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुरा। नगर के राजा चित्तर सिंह जूदेव बालिका इंटर कॉलेज रामपुरा के 25 एनसीसी कैडेटों ने पांच से 13 जुलाई तक नौ दिवसीय बीएनवी डिग्री कॉलेज राठ में आयोजित एनसीसी कैंप में प्रतिभाग किया। कैंप में कैडेटों को ड्रिल, मैप रीडिंग, सैन्य गतिविधियों, हथियारों को संभालने और उनकी निगरानी का प्रशिक्षण दिया गया। कैंप में कैडेट को पीटी, खेल, अनुशासन और व्यक्तित्व विकास की शिक्षा दी गई। जिससे दुर्घटना होने पर कैडेट प्राथमिक उपचार का भी प्रशिक्षण दिया गया।
विज्ञापन

कैंप से वापस आने पर शनिवार को विद्यालय के प्रिंसिपल मनीष मोनस, एएनओ अजय सिंह राजावत ने कैडेट को ड्रिल प्रतियोगिता और सांस्कृतिक प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन से राशिद खान, अभिषेक विश्वकर्मा, अनुराग, हर्षित, दीपक, सत्यम, मंगल, निकिता व्यास, प्रिया सेंगर, लक्ष्मी राजावत, निशा, राधा, आकांक्षा को सम्मानित किया गया। सम्मान समारोह में विद्यालय के व्यवस्थापक केशवेंद्र सिंह जूदेव, लिपिक संदीप द्विवेदी, अरुण सोनी, डीके सिंह, मोहित विश्वकर्मा, विश्वेंद्र सेंगर, संतोष केवट, मधुरिका, मनीषा, प्रिया, पारुल, दीपिका आदि मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें