फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवरात्र : भक्तों ने की मां चंद्रघंटा की पूजा-अर्चना

Fri, 12 Apr 2024 12:06 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
विज्ञापन
विज्ञापन
उरई /जालौन। चैत्र मास के नवरात्र के तीसरे दिन मां दुर्गा के तीसरे स्वरूप चंद्रघंटा की पूजा-अर्चना की गई। सुबह से मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी रही। भक्तों ने मां के मंदिर में पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। नवरात्र पर नगर के बड़ी माता मंदिर, छोटी माता मंदिर, हुल्की माता मंदिर, संकटा देवी मंदिर, संतोषी माता मंदिर, दुर्गा मंदिर आदि देवी मंदिर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन

जालौन संवाद के अनुसार, ग्रामीण क्षेत्रों में स्थित देवी मंदिरों पर भी श्रृद्धालु उमड़ रहे हैं। चैत्र मास के नवरात्र के तीसरे दिन श्रृद्धालुओं ने देवी मंदिरों में जाकर मां के तीसरे स्वरूप चंद्रघंटा की पूजा अर्चना की। पंडित अरविंद बाजपेई बताते हैं कि माता के माथे पर चमकते हुए चंद्रमा के कारण ही उनके तीसरे स्वरूप का नाम चंद्रघंटा पड़ा है। मां चंद्रघंटा शेरनी की सवारी करती हैं। माता का शरीर सोने के समान चमकता है। मां चंद्रघंटा की पूजा करने वाले सदैव तेज को प्राप्त होते हैं। ऐसी मान्यता है कि नवरात्र के तीसरे दिन मां चंद्रघंटा साक्षात भक्तों की मनोकामना पूरी करने के लिए तैयार रहती है। मां की पूजा अर्चना करने से सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। सुख-समृद्धि और खुशहाली का आशीर्वाद मिलता है। सुबह से ही भक्तों ने मंदिरों में पहुंचकर माता का आशीर्वाद प्राप्त किया।
भर दे झोली मेरी मां शेरों वाली, तेरे दर से न जाऊंगा खाली




फोटो-23-जालौन देवी मंदिर पर भजन संध्या में भजन सुनाते कलाकार। संवाद

फोटो-24-जालौन देवी मंदिर पर आयोजित भजन संध्या में मौजूद श्रोता। संवाद

जालौन देवी मंदिर पर भजन मंडली ने शमा बांधारामपुरा। भर दे झोली मेरी मां शेरों वाली, तेरे दर से न जाऊंगा खाली। जैसे भजनों व माता रानी के जयकारों से जालौन देवी माता मंदिर परिसर भक्तिमय वातावरण में लीन हो गया। चैत्र नवरात्र के दूसरे दिन जालौन देवी माता मंदिर पर भजन संध्या में मां अंबे जागरण पार्टी कानपुर व धर्मेंद्र पंडित सुल्तानपुर ने माता रानी के भजनों की प्रस्तुति कर भक्तों को माता रानी की भक्ति में लीन होकर थिरकते पर मजबूर कर दिया। भजन गायक कलाकारों ने ब्लॉक प्रमुख अजीत सिंह के अनुरोध पर भजनों की प्रस्तुति दी। इस दौरान महेश पतराही, नवीन त्रिपाठी, बबलू डिकौली, महेश हुकुमपुर, विकास प्रधान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन



सामूहिक गायत्री पाठ का आयोजन
उरई। शांतिकुंज हरिद्वार द्वारा संचालित गायत्री शक्तिपीठ में नवरात्र के तीसरे दिन सामूहिक गायत्री पाठ का आयोजन किया गया। इस दौरान एक कुंडीय यज्ञ भी हुआ। जहां सनातनी परंपरा के अनुसार रमन सिंह चौहान ने अपना 65 वां जन्मदिवस मनाया। इस दौरान उन्होंने एक बुराई छोड़ने और एक अच्छाई अपनाने का संकल्प लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें