फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: नौ को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन

Fri, 24 Nov 2023 11:41 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। नौ दिसंबर को राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन होगा। जनपद न्यायाधीश लल्लू सिंह के निर्देश पर अपर जिला न्यायाधीश व जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव महेंद्र कुमार रावत की अध्यक्षता में तहसलदारों के सासाथ समन्वय बैठक हुई। कहा कि राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन जिला दीवानी न्यायालय उरई व अन्य न्यायालयों में होगी। चिन्हित राजस्व वादों का अधिकतम निस्तारण किया जाना है। तहसील बार अध्यक्ष/सचिव एवं अन्य वरिष्ठ अधिवक्ताओं के साथ सामन्जस्य बनाए। जिससे वादकारियों में सुलह हो और उन्हें न्याय मिले। ग्राम स्तर पर लेखपालों का सहयोग लें। पीएलवी के कार्यों में गति लाएं। पाक्षिक बैठक तहसील स्तर पर करें। मासिक कार्य आख्या प्रत्येक माह की पहली व दूसरी तारीख में सत्यापित कर डीएलएसए को अग्रसारित किए जाने के बिंदु पर भी चर्चा हुई। तहसीलदारों को लीगल एड क्लीनिक व सीएससी सेंटर्स (जहां टेली-लॉ पीएलवी कार्यरत हैं) का प्रत्येक 15 दिन में निरीक्षण करने को कहा। तहसीलदार श्री कुमार भूपेंद्र, अभिनव तिवारी, शेरबहादुर सिंह, नायब तहसीलदार मुकेश कुमार,भुवनेंद्र कुमार मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें