उरई। रविवार की रात किसी शरारती तत्व ने शहर के कई टायलेटों में कई मुगल शासकों के नाम लिख दिए। सोमवार की सुबह कपिल नामक एक यूजर ने अपनी सोशल नेटवर्किंग साइट पर ऐसे नाम लिखे फोटो शेयर किए। ऐसे मामले को लेकर राजनीतिक दलों ने भी आपत्ति जताई। इसके बाद मामला डीएम के संज्ञान में पहुंचा तो उन्होंने इसे गंभीरता से लेते हुए कोतवाली पुलिस को मामले की जांच कर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। हालांकि बाद में इन्हें हटा दिया गया। (संवाद)