फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: नगर पंचायत की बोर्ड बैठक 29 को

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुरा। नगर पंचायत रामपुरा ने निकाय बोर्ड की बैठक 29 मई को बुलाई गई है। नगर पंचायत रामपुरा के ईओ व एसडीएम राकेश सोनी ने बताया कि बैठक में नगर के विकास के लिए अनुमानित बजट वित्तीय वर्ष 2026-27 पर विचार, नगर निकाय क्षेत्र में साफ सफाई, पेयजल, मार्ग प्रकाश व्यवस्था, कर- करोत्तर वृद्धि पर विचार किया जाएगा। वहीं, शासन की ओर से संचालित योजनाओं के क्रियान्वयन पर विचार, 15वां वित्त आयोग निधि व राज्य वित्त आयोग निकाय निधि के अंतर्गत कराए जाने वाले कार्यों पर विचार किया जाएगा। स्वच्छ भारत मिशन योजना के अंतर्गत कराये जा रहे कार्यों पर विचार व नगर विकास के कार्यों में बोर्ड की ओर से प्रस्तावों के प्रस्तुत होने पर सहमति बनाकर कार्यों की रूपरेखा तैयार की जाएगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें