फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाराजपुरा को हराकर नदीगांव ने नौ विकेट से जीता मैच

विज्ञापन
विज्ञापन
माधौगढ़। मंगलवार को महाराजपुरा व नदीगांव के बीच मैच खेला गया। जिसमें नदीगांव ने सात ओवरों में नौ विकेट से मैच जीत लिया।
विज्ञापन

हरौली में चल रहे क्रिकेट टूर्नामेंट में महाराजपुरा के कप्तान ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। महाराजपुरा टीम से उतरे बल्लेबाज अतुल ने शानदार 35 रनों का योगदान दिया। बल्लेबाज जितेंद्र ने 19 रन, रमेश ने 14 रन बनाए। इसके अलावा पारस ने सात रन, जीतू ने पांच रन, वीरू व अंकित ने 2-2 रनों की मदद से 100 रन बनाकर आल आउट हो गई। गेंदबाज विपिन ने तीन, शंभू व राकेश ने दो-दो विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी नदीगांव की टीम के बल्लेबाज कप्तान विपिन ने तीन छक्के नौ चौकों की मदद से 70 रन की नाबादी पारी खेली। वहीं दूसरे बल्लेबाज शंभू 21 रन बनाकर आउट हो गए। तीसरे बल्लेबाज मगनू की मदद से सात ओवर चार गेंदों में नदीगांव ने नौ विकेट से मैच जीत लिया। टूर्नामेंट के आयोजकों ने गेंदबाजी में अच्छा प्रदर्शन करने पर विपिन सिंह को मैन ऑफ द मैच देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें