फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकारी योजनाओं का लाभ अवश्य लें : विधायक

Tue, 03 Oct 2023 12:00 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। बाल विकास परियोजना अधिकारी कार्यालय परिसर से राष्ट्रीय पोषण माह के अंतर्गत जागरूकता रैली निकाली गई। इस दौरान सदर विधायक ने कहा कि लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ अवश्य लेना चाहिए।
विज्ञापन

रैली को सदर विधायक गौरीशंकर वर्मा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें सृष्टि, अनमोल, फिरदौस, अनंत समेत 10 बच्चों को सम्मानित किया गया। कहा कि सरकार जच्चा, बच्चा, गर्भवती, धात्री और बच्चों के पोषण पर विशेष ध्यान दे रही है। उनके लिए कई योजनाएं चला रही है। लाभार्थियों का इसका लाभ लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि बच्चों का सही से पोषण करें ताकि उनका विकास हो सके।
इस दौरान भाजपा की जिला मंत्री प्रीति बंसल, कमलेश राठौर, मोहम्मद शकील, शिवकुमारी आदि ने भी विचार रखे। संचालन कर रहे बाल विकास परियोजना अधिकारी विमलेश आर्या ने विभागीय योजनाओं की जानकारी दी और अतिथियों का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें