फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: पालिका ने चलाया अतिक्रमण अभियान,बीस दुकानें हटाईं

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। पालिका द्वारा अभियान चलाकर स्थाई और अस्थाई रूप से अतिक्रमण किए लोगों पर कार्रवाई की। इससे अतिक्रमण करने वालों में हलचल रही।
विज्ञापन

नगर की हर सड़क अतिक्रमण की चपेट में है। पालिका की कार्रवाई भी सिर्फ खानापूरी तक ही सीमित रहती है, जिससे अतिक्रमण करने वाले अभियान चलने से पहले अतिक्रमण हटा लेते अभियान के बाद फिर से जमा लेते हैं। एक माह पूर्व पालिका ने डीएम कार्यालय के आसपास अभियान चलाकर स्थाई और अस्थाई रूप से जमा अतिक्रमण को हटाया था। जो एक माह में फिर से जमा हो गया। जिसको लेकर पालिका ने शुक्रवार को बुलडोजर चलाकर अतिक्रमण हटाया।
एक हफ्ते पूर्व पालिका ने सभी को अतिक्रमण हटाने को लेकर चेतावनी दे दी थी। उसके बाद भी अतिक्रमण जमा हुआ था। कर अधीक्षक गणेश प्रसाद ने पालिका की टीम के साथ करीब 25 दुकानों को हटावाया। जो टट्टर लगाकर अतिक्रमण किए हुए थे। इसके साथ ही छह गुमटियों को हटाया गया। जो स्थाई रुप से जमी हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया कि अब शहर भर में अतिक्रमण को लेकर अभियान चलाया जाएगा। वहीं कालपी में भी पालिका ने अभियान चलाया। जिसमें आधा दर्जन लोगों की टीम शामिल रही। अभियान शुरू होने से पहले ही खत्म हो गया। जिससे लोगों में नाराजगी देखने को मिली।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें