फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: मां का आरोप, युवक से आजिज आकर बेटी ने दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
जालौन। किशोरी के फंदा लगाकर जान देने के मामले में बुधवार को मां ने पुलिस को तहरीर दी। इसमें एक युवक पर पुत्री को परेशान करने और जबरन बात करने का दबाव बनाने का आरोप लगाया है। कहा कि इसी से आजिज आकर बेटी ने जान दी है। सीओ रविंद्र गौतम का कहना है किजांच की जा रही है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला बैठगंज निवासी इसराइल की 16 वर्षीय पुत्री नौवीं की छात्रा शिफा ने मंगलवार की शाम घर के कमरे में हुक से दुपट्टे का फंदा बनाकर जान दे दी थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। बुधवार को छात्रा की मां शाजदा ने कोतवाली में तहरीर दी।
इसमें बताया कि मोहल्ला नारोभास्कर निवासी युवक उसकी पुत्री पर बात करने का दबाव बनाता था। इसके चलते वह मानसिक रूप से परेशान रहती थी। युवक के परेशान करने व दबाव बनाने से शिफा ने खुदखुशी कर ली। घटना के बाद उसके पास एक मोबाइल भी मिला था। मां ने युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई किए जाने की मांग की। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें