फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: निजी अस्पताल में इलाज न मिलने से जच्चा-बच्चा की मौत

Sat, 21 Sep 2024 03:41 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
विज्ञापन
विज्ञापन
जालौन। अस्पताल में इलाज न मिलने से जच्चा व बच्चा की मौत हो गई। परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए मामले की जांच कर कार्रवाई किए जाने की मांग की। बवाल की आशंका देख अस्पताल का स्टाफ ताला बंदकर मौके से भाग गया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले को लेकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के अलाईपुरा निवासी कृष्ण कुमार अपनी 26 वर्षीय गर्भवती पत्नी पूजा कुशवाहा को प्रसव पीड़ा के दौरान जालौन लेकर आया। रात में पत्नी प्रसव पीड़ा से कराह रही थी तो वह सब्जी मंडी में संचालित निजी अस्पताल ले पहुंचा। आरोप है कि महिला डॉक्टर न होने पर भी उसे स्टाफ ने भर्ती कर लिया। आरोप लगाया कि पूरी रात उसका कोई इलाज नहीं किया। इसके चलते शुक्रवार सुबह गर्भवती पूजा व उसके गर्भ में पल रहे बच्चे की मौत हो गई। इसके बाद परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अस्पताल के संचालक डा. रजत ने बताया कि गुरुवार की रात को एक व्यक्ति अपनी पत्नी को प्रसव पीड़ा के दौरान लाया था। चिकित्सालय में महिला चिकित्सक न होने पर उन्हें भर्ती नहीं किया गया था। सुबह पति अपनी पत्नी को लेकर उरई चला गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें