सिरसा कलार। कस्बे में मोबाइल नेटवर्क बार-बार बाधित हो रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि टावर ऑपरेटर की लापरवाही से दिनभर में मात्र चार–पांच घंटे ही सिग्नल मिल पाता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि बिना किसी कारण टावर कई घंटों तक बंद रखा जाता है, जिससे आमजन, छात्र और ऑनलाइन काम करने वाले सबसे अधिक प्रभावित हो रहे हैं। इमरजेंसी स्थिति में भी लोगों को नेटवर्क के लिए भटकना पड़ता है। कुलदीप भदौरिया, बबलू द्विवेदी, यतेंद्र त्रिवेदी, राम शुक्ला, राजू, सचिन मिश्रा, मोनू, संतोष भास्कर सहित ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि ऑपरेटर डीजल बचाने और निजी कारणों से जानबूझकर सेवा बाधित करता है। ग्रामीणों ने डीएम से तत्काल हस्तक्षेप की मांग करते हुए निर्बाध नेटवर्क सुविधा बहाल करने की अपील की है। (संवाद)