फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: मोबाइल एंबुलेंस घर-घर कर रही पशुओं का इलाज

Sun, 18 Jun 2023 12:09 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
विज्ञापन
विज्ञापन
कदौरा। बीमार पशुओं के इलाज के लिए पशुपालकों को चिकित्सालय की दौड़ नहीं लगानी पड़ रही है। टोल फ्री नंबर पर फोन करने पर टीम घर जाकर पशुओं कर रहे है। शासन ने पशुओं के इलाज के लिए एक एंबुलेंस ब्लॉक कार्यालय को दी है। इसके लिए टोल फ्री नंबर 1962 भी जारी किया गया है।
विज्ञापन

बीडीओ अश्वनी कुमार सिंह ने बताया कि पशु डॉक्टरों की कमी के कारण दूर दराज गांवों के पशुपालकों को इलाज कराने के लिए कदौरा आना पड़ता था। एंबुलेंस सेवा चालू होने से पालकों को राहत है। एंबुलेंस में तैनात डॉक्टर रमेश कुमार ने बताया कि टोल फ्री नंबर पर आई सूचना पर अभी तक 197 पशुओं का इलाज घर जाकर किया है। सामान्य इलाज के लिए सुबह आठ से दो बजे तथा इमरजेंसी सेवा में सुबह 10 से रात आठ बजे तक एंबुलेंस उपलब्ध रहेगी। रात की सूचना पर दूसरे दिन चिकित्सक पहुंच कर समस्या देख कर उपचार करेंगे। टोल फ्री नंबर पर फोन करने पर समस्या सुनकर एंबुलेंस मौके पर पहुंच कर पशुओं का उपचार करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें