उरई। उरई के मुहल्ला पाठकपुरा की रहने वाली सविता श्रीवास्तव की भी पुखरायां रेल हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। रविवार की देर रात सेना द्वारा जारी राहत बचाव कार्य के दौरान उनका शव बरामद हुआ। परिजनों को इसकी जानकारी दे दी गयी है। मालूम हो की उरई निवासी सविता श्रीवास्तव भोपाल में अपने पति मनोज सिन्हा के साथ रहती है। वह भोपाल से बनारस एक शादी में शामिल होने के लिए निकली थी। वह बी3 कोच में सीट 62 पे सवार थीं। दुर्घटना के दौरान बी3 कोच बुरी तरह डैमेज होकर दव गया था जिससे रविवार की रात तक सविता का पता नहीं चल पाया था। देर रात बी3 कोच में सविता का शव बरामद हुआ। उनके पति मनोज व बेटे हर्ष को इसकी सूचना दे दी गई है। सविता की मौत से उरई के पाठक पुरा मोहल्ले में भी गम का माहौल है।