फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: मिशन इंद्रधनुष में छूटे बच्चों और गर्भवती को होगा टीकाकरण

Sun, 16 Jul 2023 12:54 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। जनपद में नियमित टीकाकरण कार्यक्रम से छूटे हुए पांच साल तक के बच्चों और गर्भवती महिलाओं के लिए सघन मिशन इंद्रधनुष 5.0् अभियान तीन चरणों में चलाया जाएगा। इसका पहला चरण 7 अगस्त से 12 अगस्त तक चलेगा। दूसरा चरण 11 सितंबर से 16 सितंबर तक तथा तीसरा चरण 9 अक्तूबर से 14 अक्तूबर तक संचालित किया जाएगा। अभियान की सफलता के लिए शनिवार को जिला स्तरीय अभिमुखीकरण कार्यशाला का आयोजन एक होटल में किया गया। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. डीके भिटौरिया ने कहा कि जनपद में प्रत्येक बुधवार और शनिवार को नियमित टीकाकरण सत्र चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि दस्तक अभियान के दौरान ही इसकी तैयारी कर ली जाए। टीकाकरण से छूटे हुए पांच वर्ष तक के बच्चों और गर्भवती महिलाओं को चिन्हित कर ई.कवच पोर्टल पर अपलोड की जाए।
विज्ञापन

डब्लूएचओ के सब रीजनल टीम लीडर डॉ.ब्रजेंद्र सिंह चंदेल, सर्विलांस मेडिकल आफिसर डॉ. जूही सूलिया, एआरओ आरपी विश्वकर्मा, डॉ इदरीश मोहम्मद, डॉ. सहन बिहारी गुप्ता, डॉ दिनेश वरदिया, मुनीष शर्मा, हरिओम त्रिपाठी, सौरभ मिश्रा, संजीव चंदेरिया, अजय महतेले, दीपक दुबे आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें