फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: अराजक तत्वों ने आंबेडकर प्रतिमा क्षतिग्रस्त की, गांव में तनाव

विज्ञापन
विज्ञापन
कुठौंद। थाना क्षेत्र के मदारीपुर गांव में बुधवार रात अराजक तत्वों ने डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा क्षतिग्रस्त कर दी। गुरुवार सुबह जानकारी होने पर गांव में तनाव फैल गया। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों से बातचीत कर स्थिति का जायजा लिया। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि भारत सिंह ने घटना की जानकारी पुलिस-प्रशासन को दी थी। इसके बाद एसडीएम राकेश सोनी और सीओ अजय कुमार सिंह ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने ग्रामीणों से शांति बनाए रखने की अपील की। एहतियात के तौर पर गांव में पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगालकर आरोपियों की पहचान में जुटी है। प्रशासन क्षतिग्रस्त प्रतिमा के स्थान पर नई प्रतिमा स्थापित कराने की तैयारी कर रहा है। सीओ अजय कुमार सिंह ने दोषियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई का भरोसा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें