फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अज्ञात अधेड़ महिला का शव खेत में पड़ा मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
जालौन। धनौरा गांव के पास अज्ञात महिला का शव संदिग्धावस्था में मिला। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस महिला के शव की शिनाख्त कराने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के धनौरा गाुव के बाहर सोमवार की शाम करीब पांच बजे सड़क किनारे खेत की मेड़ पर लगभग 50 वर्षीय अज्ञात महिला का शव पड़ा देख लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। कोतवाली पुलिस ने जांच पड़ताल कर शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया। शिनाख्त न होने पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ग्रामीणों का कहना है कि दोपहर में महिला गांव में घूमकर पानी मांग रही थी। कोतवाल शैलेंद्र सिंह का कहना है कि महिला के मुंह से खून निकलकर सूख चुका था। शिनाख्त कराने का प्रयास किया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत की वजह पता चलेगी। (संवाद)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें