आटा। अधेड़ ने घर के कमरे में लगे हुक से रस्सी का फंदा लगाकर जान दे दी। परिजन जब उसके कमरे में पहुंचे तो सन्न रह गए। परिजनों ने उसे फंदे से उतारकर पास ही मौजूद डॉक्टर के पास पहुंचाया। जहां उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया।
कस्बा निवासी कमलेश वर्मा (50) गुरुवार सुबह टहलने गए थे। इसके बाद जब वह घर पहुंचे तो कमरे में लगे हुक से रस्सी का फंदा लगा दिया। परिजनों ने उसे फंदे से लटका देखा तो अस्पताल ले गए, जहां उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस को पुत्र विपिन ने बताया कि पिता कमलेश मजदूरी करते थे। उनके दो बेटे कुंदन व नितिन बाहर रहकर ट्रक चलाते हैं। उसने आत्महत्या क्यों कि परिजन इसकी वजह नहीं बता पा रहे हैं। थानाध्यक्ष अजय सिंह का कहना है कि अधेड़ ने फंदा लगाया था। परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया है। जांच पड़ताल की जा रही है।