फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: पारा पहुंचा 45 डिग्री, गर्मी से लोग परेशान

Tue, 16 May 2023 12:16 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो-22-गर्मी में बचाव के लिए अंगोछा बांधकर निकलते बाइक सवार। संवाद
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
उरई। जिले में गर्मी के तेवर कम नहीं हो रहे हैं। सोमवार को तापमान 45 डिग्री तक पहुंच गया। जो अब तक का सबसे ज्यादा तापमान था। ऐसा लग रहा था कि आसमान से आग बरस रही हो। लोगों का सड़क पर चलना मुश्किल हो रहा था। न्यूनतम तापमान भी 26 डिग्री दर्ज किया गया। सुबह से रात तक लोग भीषण गर्मी में परेशान हैं।
पिछले साल की तुलना में इस साल गर्मी तेज पड़ रही है। इस साल अप्रैल माह से ही लोगों को भीषण गर्मी का एहसास होना शुरू हो गया था। सुबह मौसम में बदली थी लेकिन दस बजे तक सूरज ने तेवर दिखाना शुरू कर दिए। इसके बाद तापमान ने रिकार्ड तोड़ दिया। पारा 45 डिग्री तक पहुंच गया। भीषण गर्मी के कारण लोग घरों में कैद रहे ।
विज्ञापन
विज्ञापन

जरूरी काम होने पर ही घरों से निकलने की जहमत उठाई। गर्मी के कारण सरकारी दफ्तरों और स्कूलों में भी उपस्थिति का असर दिखाई दे रहा है। भीषण गर्मी में लोग बिजली की अघोषित कटौती और लो वोल्टेज की समस्या से भी लोग परेशान रहे। गर्मी के कारण कूलर पंखे भी साथ नहीं दे रहे थे। भीषण गर्मी में लोग बीमार भी हो रहे है। चिकित्सक लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दे रहे हैं। साथ ही बेवजह घरों से न निकलने की बात कह रहे है। उनका कहना है कि शरीर में पानी की कमी न होने दें। बासी भोजन से परहेज करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें