फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: बारिश से पारा लुढ़का, गर्मी से मिली निजात

विज्ञापन
विज्ञापन
कोंच। करीब चार घंटे तक कभी रुक-रुक कर तो कभी मूसलाधार बारिश हुई। हालांकि इससे गर्मी तो गायब हो गई, लेकिन उमस फिर बढ़ गई। नगर के कई इलाकों में जलभराव और गंदगी जमा होने से लोगों के सामने मुसीबत खड़ी हो गई।
विज्ञापन

सोमवार की सुबह करीब 5:30 से लेकर 9:30 बजे के बीच कभी रुक रुक कर तो कभी मूसलाधार बारिश हुई। इसका बच्चों ने भी खूब लुत्फ उठाया। बारिश के पानी में बच्चों ने खूब धमाल किया। शाम लगभग चार बजे आसमान में एक बार फिर काले घने बादल छा गए, और रिमझिम बारिश होती रही। इस बारिश के साथ ही लोगों की मुसीबतें भी बढ़ गईं हैं।
कई इलाकों में जगह-जगह जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो गई है। बेहतर साफ सफाई न होने से यहां वहां जमा कूड़ा कचरा भी बारिश के पानी के साथ सड़कों पर आ गया है, जिससे आवागमन में लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ रही है। नालियां भी चोक होने से गंदा पानी सड़कों पर बहता हुआ नजर आ रहा है। नगर के वार्ड नंबर 19 बाबू पैलेस इलाके में इंटरलॉकिंग न होने से कच्चे आम रास्तों में कीचड़ से फिसलन बढ़ गई है।
विज्ञापन

मोहल्लेवासियों का आरोप है कि साफ सफाई और रास्तों पर इंटरलॉकिंग कराने की गुहार कई बार पालिका प्रशासन से लेकर स्थानीय प्रशासन से लगाई गई, लेकिन यह मांग पूरी नहीं हुई। इसका खामियाजा आम जनता को भुगतना पड़ रहा है। इधर, नगर के बीचों-बीच व्यस्ततम चंदकुआं चौराहे पर पानी की निकासी का प्रबंध न होने से जलभराव की स्थिति विकट रूप लेती जा रही है।


बिजली गिरने से चरवाहा झुलसा, छह मवेशी मरे

जालौन। बिजली गिरने से पशु चराने युवक झुलस गया। वहीं छह जानवरों की मौके पर मौत हो गई। आसपास मौजूद लोगों ने परिजनों को जानकारी देते हुए घायल हो को सीएचसी में भर्ती कराया है।

कोतवाली क्षेत्र के औरेखी गांव निवासी कमलेश उर्फ कल्लन (32) सोमवार को अपनी भेड़ व बकरी चराने खेतों की तरफ गया था। जब वह जानवरों को चरा रहा था। तभी आकाशीय बिजली गिर गई, जिससे दो बकरियों व छह भेंड़ों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चरवाहा गंभीर रूप से झुलस गया। जानकारी पर पहुंचे परिजनों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज चल रहा है।(संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें