फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: नान इंटरलॉकिंग के चलते मेमू और लखनऊ पैसेंजर 30 तक निरस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। उसरगांव चौराह स्टेशन के बीच होने वाले दोहरीकरण के काम के कारण कानपुर से झांसी जाने वाली मेमू 24 से 30 नवंबर तक निरस्त रहेगी, लेकिन झांसी से कानपुर जाने वाली मेमू उरई तक चलेगी। झांसी-लखनऊ पैसेंजर अप और डाउन निरस्त रहेगी।
विज्ञापन

झांसी- लखनऊ इंटरसिटी अप और डाउन 30 नवंबर को निरस्त करने का निर्णय लिया गया है।
पीआरओ मनोज कुमार सिंह ने बताया कि उसरगांव, कालपी, चौराह रेलवे स्टेशन के दोहरीकरण का काम अंतिम चरण में है। 30 नवंबर को सीआरएस निरीक्षण होना है।
उसके पहले काम पूरा करने के लिए ट्रेनों का निरस्तीकरण और रूट डायर्वजन किया गया है।
ग्वालियर से बरौनी जाने वाली छपरा मेल 24 नवंबर से 30 नवंबर तक उदी मोड़, इटावा होकर कानपुर की ओर जाएगी। वापसी में ही यही स्थिति रहेगी। मुंबई से सुल्तानपुर जाने वाली लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस नंबर 12143-44 भी उदी, इटावा मार्ग से संचालित होगी।
लखनऊ चेन्नई एक्सप्रेस भी झांसी, आगरा, कानपुर सेंट्रल के रास्ते लखनऊ जाएगी। ट्रेन नंबर 19306 गोवाहाटी से इंदौर भी आगरा के रास्ते झांसी व कानपुर जाएगी।
ट्रेन नंबर 15066 पनवेल एक्सप्रेस ग्वालियर, उदी मोड़, इटावा होकर कानपुर जाएंगी। यह ट्रेन 25 से 29 तक बदले मार्ग से चलेगी। ट्रेन नंबर 15067 गोरखपुर से बांद्रा एक्सप्रेस इटावा उदी मोड़ होकर जाएगी। उद्योग नगरी एक्सप्रेस नंबर 12173 झांसी, ग्वालियर, इटावा के रास्ते कानपुर जाएगी।
विज्ञापन

अंत्योदय एक्सप्रेस प्रयागराज, मानिकपुर के रास्ते झांसी जाएगी। राप्तीसागर एक्सप्रेस, लोकमान्य तिलक गोरखपुर एक्सप्रेस, लोकमान्य तिलक सीतापुर एक्सप्रेस, सिकंदराबाद से सूबेदारगंज, बनारस से गांधीनगर कैपिटल और इंदौर बनारस महाकाल एक्सप्रेस अपने निर्धारित दिन पर बदले हुए रूट से चलेगी।
विज्ञापन

पहली दिसंबर से ट्रेनेें यथावत रूट से संचालित होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें