माधौगढ़। सूपा निवासी हैंडपंप मिस्त्री मुन्नेश दोहरे (55) बुधवार पहूज नदी पार कर मध्यप्रदेश के गांव में हैंडपंप ठीक करने गया था। दो दिन तक घर न लौटने पर परिजनों को चिंता हुई। परिजनों को आशंका है कि पहूज नदी पार करने के दौरान हादसा न हो गया हो। परिजनों की सूचना पर कोतवाल विकेश बाबू पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। कोतवाल का कहना है कि गोताखोरों का बुला लिया गया है। पहूज नदी में खोजबीन की जा रही है। (संवाद)