फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: पेट दर्द और उल्टियों के बाद राजमिस्त्री की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कोंच। कैलिया थाना क्षेत्र के ग्राम सामी निवासी राजमिस्त्री चंद्रपाल अहिरवार (50) की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। दिवाली पर वह नई दिल्ली से अपने परिवार के साथ गांव आया था। शनिवार देर रात उसके पेट में तेज दर्द और उल्टियां शुरू हो गईं। परिजन रविवार सुबह उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोंच ले गए। वहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। चंद्रपाल के परिवार में दो बेटे और एक नाबालिग बेटी है। ग्रामीणों ने बताया कि मृतक शराब और गांजे का सेवन करता था। थानाध्यक्ष अवनीश पटेल ने मौत की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही मौत का सही कारण स्पष्ट होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें