फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: कंरट की चपेट में आकर राजमिस्त्री की मौत

Thu, 03 Aug 2023 12:42 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो - 04 मृतक राघवेंद्र सिंह की फाइल फोटो
विज्ञापन

जालौन कोतवाली क्षेत्र के गायर गांव का मामला
संवाद न्यूज एजेंसी

उरई। करंट लगने से युवक अचेत हो गया। परिजन उसे अचेतावस्था में अस्पताल ले गए जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत की जानकारी लगते ही घर में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
जालौन कोतवाली क्षेत्र के गायर गांव निवासी राघवेंद्र (28) मंगलवार को बिजली के उपकरण सही कर रहा था। तभी उसे करंट लग गया। जिससे वह अचेत हो गया। परिजन उसे अस्पताल ले गए जहां उसकी मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि वह राजमिस्त्री था।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसी से अपने परिवार का भरण पोषण कर रहा था। वह तीन भाइयों में सबसे बड़ा था। उसकी मौत से पत्नी गीता सहित अन्य परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। कोतवाल का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जांच पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें