कदौरा। थाना क्षेत्र के ग्राम रैला निवासी आरटीआई कार्यकर्ता रमेशचंद्र ने बुधवार को मंडलायुक्त झांसी व मनरेगा आयुक्त को शिकायती पत्र भेजा है।
बताया कि विगत एक माह पहले प्रधान, सचिव व मनरेगा टीम ने मनरेगा योजना के तहत बंधा बंधी, चकरोड व जलरोक बांध आदि का कार्य जेसीबी से करा कर शासन भेजी गई।
इस धनराशि का बंदरबांट किया है। आरोप है कि कार्य कराने से पूर्व गांव के जिम्मेदारों ने इसका भुगतान भी निकाल लिया था। शिकायत ब्लॉक अधिकारियों से की थी पर कोई सुनवाई नहीं हुई।
आरटीआई कार्यकर्ता जनसूचना अधिकार अधिनियम के तहत सूचना मांगी है।