फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: एयरपोर्ट को उड़ाने की धमकी देने वाला गिरफ्तार

Thu, 16 Mar 2023 12:09 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
विज्ञापन
विज्ञापन
उरई (जालौन)। पांच साल पहले अमेरिका के मियामी एयरपोर्ट को उड़ाने की धमकी देने वाले युवक को एटीएस ने बुधवार सुबह गिरफ्तार कर लिया। बताया जा रहा है कि युवक के नाम से पहले से ही वारंट जारी था। एटीएस की टीम ने बुधवार को उसे उसके राजेंद्र नगर स्थित आवास से गिरफ्तार कर लिया। एटीएस उसे गिरफ्तार करके लखनऊ ले गई है।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला राजेंद्र नगर निवासी राजेंंद्र नगर निवासी उत्कर्ष द्विवेदी उर्फ प्रिंस के घर बुधवार को सुबह ही एटीएस की टीम पहुंच गई। एटीएस को उत्कर्ष घर पर ही मिल गया। एटीएस ने उसे गिरफ्तार कर लिया और लखनऊ ले गई। बताया जा रहा है कि लगभग पांच साल पहले उत्कर्ष द्विवेदी ने अमेरिका के एयरपोर्ट पर हमले की धमकी दी थी। यह धमकी आईपी कॉल और ईमेल के जरिए दी गई थी। उसने धमकी बिटकॉइन में हुए नुकसान पर एफबीआई की ओर से कार्रवाई न करने पर दी थी, जिसे बाद में एफबीआई और एनआईए के इनपुट के आधार पर नवंबर 2018 में गिरफ्तार किया गया था।
उसके भविष्य को देखते हुए चेतावनी देकर निजी मुचलके पर छोड़ दिया था, लेकिन युवक के खिलाफ कोर्ट में चार्जशीट दाखिल हो गई थी। कोर्ट में हाजिर न होने पर उसके खिलाफ वारंट जारी किया गया था। आज उसी वारंट को लेकर एटीएस की टीम उरई पहुंची, जहां उन्होंने उरई कोतवाली पुलिस की मदद से आरोपी उत्कर्ष द्विवेदी को गिरफ्तार करते हुए लखनऊ ले गई, जहां उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा। इस मामले में एसपी डॉ. ईरज राजा ने बताया कि उत्कर्ष को एक पुराने मामले में एटीएस ने गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें