फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दवाओं व इंजेक्शन की उपलब्धता बनाएं रखें: डॉ. शेखर

विज्ञापन
विज्ञापन
कोंच। कायाकल्प टीम ने सोमवार को कोंच सीएचसी का बारीकी से निरीक्षण किया और डॉक्टरों को जरूरी निर्देश दिए। कायाकल्प अवॉर्ड योजना 2023-24 के लिए जांच के लिए गठित टीम ने सीएचसी का निरीक्षण कर सुविधाएं परखीं।
विज्ञापन

टीम में शामिल डीपीएम कानपुर रंजन प्रसाद, डॉ. शेखर यादव फर्रुखाबाद और डॉ. फिरोज अहमद ने सोमवार को सीएचसी का निरीक्षण किया। टीम के सदस्यों ने चिकित्साधिकारी कक्ष, पर्चा काउंटर, दवा वितरण कक्ष, विशेषज्ञ चिकित्सक कक्ष, प्रसूति कक्ष, लैब, ओपीडी, इमर्जेंसी कक्ष, एक्सरे मशीन कक्ष, लेबर कक्ष, स्टोर रूम, डॉट्स कक्ष सहित शौचालय में साफ सफाई, प्रकाश व्यवस्था और आवश्यक सामान की उपलब्धता जांची। जेनरेटर से लेकर शीतल और शुद्ध पेयजल की भी स्थिति देखीं।
समूचे परिसर में साफ सफाई का टीम के सदस्यों ने निरीक्षण किया और सीएचसी में रखरखाव के लिए जरूरी निर्देश दिए। परिसर में चल रहे निर्माण कार्यों को भी परखा गया। टीम के सदस्यों ने लैब के बाहर जांचों का समुचित विवरण अंकित करने, दवाओं और इंजेक्शनों की उपलब्धता हर समय पूरी रखने और जो छोटी मोटी कमियां देखने को मिली, उन्हें समय रहते दूर करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

इस दौरान सीएचसी प्रभारी डॉ अनिल कुमार शाक्य, डॉ देवेंद्र कुमार भिटौरिया, डॉ. रामकरण गौर, डॉ. मानवेंद्र सिंह, डॉ. राजीव शर्मा, डॉ. रीता गौतम, डॉ. मोनिका कटियार, पवन गुप्ता, जय पटेल, वंदना, आरती, दीपा आदि समेत समूचा स्टाफ उपस्थित रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें