जालौन। संदिग्ध हालात में महिला ने केरोसिन डालकर आग लगा ली। गंभीर हालत में उपचार के लिए झांसी ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई।
जालौन कोतवाली के आटा क्षेत्र के ग्राम उकासा निवासी राधा (26) पुत्री नरेश का विवाह चार वर्ष पूर्व मोहल्ला हृदयशाह निवासी कमलेश के साथ हुआ था। महिला का पति कामकाज के सिलसिले में पुणे में रहता है। महिला घर पर अकेली रहती थी। बुधवार सुबह अचानक संदिग्ध हालात में महिला ने आग लगा ली। चीखपुकार पर मोहल्ले व परिवार के लोग कपड़ों में लगी आग बुझाकर सीएचसी ले गए। यहां महिला की गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टर ने झांसी रेफर कर दिया। झांसी ले जाते समय रास्ते में महिला ने दम तोड़ दिया।
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों ने मायके पक्ष को सूचना दी है। पुलिस का कहना है कि अभी तहरीर नहीं मिली है।