फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: महिला को गोली मारने में अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
जालौन। महिला को गोली मारकर घायल करने वाले युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। घायल का मेडिकल कॉलेज में उपचार चल रहा है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। उधर इस घटना के खिलाफ मंडी गेट पर जाम लगाने वालों में दो नामजद और 40-50 अज्ञात के खिलाफ भी रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला खंडेराव निवासी कुसमा देवी बेटी मंजू देवी के साथ मंगलवार को लौना मार्ग स्थित खेत पर गई थी। जहां बेटी खेत पर मटर खाने लगी। मां खेत का चक्कर लगाने के लिए निकल गई। इसी दौरान काली जैकेट और चश्मा लगाए एक युवक खेत पर मिला। जब कुसमा देवी युवक के पास पहुंची और उससे पूछताछ की तो अचानक उसने तमंचे से गोली मार दी। गोली महिला के बाएं कंधे के नीचे लगी। गोली चलने की आवाज व मां की चीख सुनकर बेटी मंजू देवी व आसपास खेत पर मौजूद लोग मौके पर पहुंचे जहां कुसमा देवी घायल अवस्था में जमीन पर गिरी थीं। वहां मौजूद लोग तत्काल उन्हें सीएचसी ले गए।
जहां डॉक्टरों ने उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल के बाद उन्हें मेडिकल कॉलेज उरई में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। इस घटना के खुलासे के लिए मामले के खुलासे के लिए एएसपी असीम चौधरी, सीओ उमेश कुमार पांडेय और कोतवाली प्रभारी कुलदीप तिवारी के नेतृत्व में 3 टीमें लगाई गई हैं। इस घटना के विरोध में जाम लगाने वाले बालकराम, अनिल कुमार समेत 40 से 50 अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

बाइक खंदक में गिरी, सवाल घायल
जालौन। रामपुरा थाना क्षेत्र निवासी सलमान (35) पुत्र सलीम बुधवार की सुबह किसी काम के चलते बाइक लेकर रामपुरा से जालौन आ रहे थे। छिरिया सलेमपुर के पास स्थित मलंगा के पुल के पास सामने से आ रहे वाहन को देखकर तेज रफ्तार बाइक सवार अनियंत्रित हो गया और वह बाइक समेत सड़क किनारे खंदक में जा गिरा। बाइक समेत खंदक में गिरने से युवक घायल हो गया। राहगीरों की मदद से घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें