फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौ केंद्रों पर मदरसा बोर्ड की परीक्षाएं शुरू

Tue, 25 Apr 2017 11:53 PM IST
अमर उजाला/उरई
विज्ञापन
केंद्र में परीक्षा देते छात्र-छात्राएं। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
उरई (जालौन)। यूपी मदरसा बोर्ड परीक्षा मंगलवार को कड़ी निगरानी में शुरू हो गई। जिले के नौ केंद्रों पर आयोजित परीक्षा में 2135 छात्र-छात्राएं शामिल हुए। बता दें कि यूपी मदरसा बार्ड परीक्षा का मंगलवार को मुख्यालय स्थित मदरसा वासितुल अरबिया रहमानिया निश्मा नया पटेल नगर, जीजीआईसी स्टेशन रोड, शहीद अशफाक उल्ला बालिका इंटर कालेज, मदरसा रसूले मुहम्मदी बघौरा, समर सिंह इंटर कालेज, वीर सिंह इंटर कालेज बबीना, आर्य कन्या इंटर कालेज कालपी, बीएमटी इंटर कालेज आटा, मदरसा जेनब हिरा निशमा आटा समेत 9 परीक्षा केंद्रों में प्रथम पाली में मुंशी मौलवी व द्वितीय पाली में आलिम की परीक्षा हुई। परीक्षा के दौरान उड़नदस्ते की टीम में अल्पसंख्यक अधिकारी कमलेश मौर्य, जिला विद्यालय प्रभारी डीके पाठक, दिनेश कुमार श्रीवास्तव आदि ने परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर जायजा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें