फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: बाइक पर लिफ्ट देकर 10 हजार लूटे

Sun, 07 Apr 2024 12:22 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
विज्ञापन
विज्ञापन
कोंच। कस्बे में एक बार फिर दिनदहाड़े उरई कोंच रोड़ पर दो बाइक सवार बदमाशों ने एक बुजुर्ग महिला को बाइक पर बिठा लिया। कुछ ही दूरी पर चलने के बाद उसे उतारा और उसे जान से मारने की धमकी देकर 10 हजार रुपए लूट लिए। पीड़ित महिला जब कोतवाली पहुंची, तो वहां मौजूद पुलिस कर्मी ने महिला को सौ रुपये देकर सीधे घर जाने की नसीहत दे दी, लेकिन मामला उच्चाधिकारियों तक पहुंचा तो कोतवाली पुलिस हरकत में आ गई। तीन घंटे बाद पहुंची पुलिस जांच में जुट गई।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के भदारी निवासी रामलाल की 60 वर्षीय पत्नी किरन कुमारी शनिवार दोपहर 12 बजे अपने गांव से पैदल उरई कोंच रोड पर पहुंची। जहां पहले से मौजूद दो बाइक सवारों ने महिला से गांव का नाम पूछा और महिला को बाइक पर बैठा लिया। महिला ने रास्ते में उतारने के लिए कहा, लेकिन बदमाशों ने उनकी नहीं सुनी और कस्बे के पास मलंगा नाले के समीप उतार कर जान से मारने की धमकी दी। बोले की रुपये निकालों, महिला ने जब विरोध किया तो बदमाशों ने उसे मलंगा नाले में फेंकने की धमकी दी और महिला का पर्स छीन लिया। जिसमें उसके दस हजार रुपए नकद व बक्से की चाबियां पड़ी थीं।
डरी घबराई हुई महिला पैदल चलकर मार्कंडेयश्वर तिराहे पर पहुंची। महिला ने वहां मौजूद सिपाही से कहा तो उसे चौकी के लिए भेज दिया। महिला जब कोतवाली पहुंची तो वहां मौजूद सिपाही ने उसकी बात सुनकर सौ रुपये देकर सीधे घर जाने को कहा। इस पर उसने पूरी बात अपने पति को बताई। मामला उच्चाधिकारियों तक पहुंचने पर तीन घंटे बाद कोतवाली पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और सीसीटीवी फुटेज देखे। जानकारी पर सीओ उमेश पांडे और एसओजी, सर्विलांस टीम भी पहुंची और लोगों से पूछताछ की। महिला के पति रामलाल ने पुलिस को तहरीर दी है। सीओ उमेश कुमार पांडे का कहना है कि महिला के साथ दो बाइक सवार बदमाशों ने टप्पेबाजी की घटना को अंजाम दिया है। पुलिस घटना की छानबीन और सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से बदमाशों का पता लगाने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें