कदौरा। महात्मा गांधी राष्ट्रीय रोजगार गारंटी योजना ( मनरेगा ) की हकीकत परखने के लिए शनिवार को लोकपाल मनरेगा गंगा सिंह सेंगर ने ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम सोंधी गांव का निरीक्षण किया। उन्होंने मनरेगा के अंतर्गत कराए गए जलरोक बांध, सीसी, मेड़बंधी, तालाब, समतलीकरण आदि का निरीक्षण किया। उन्होंने कार्य कर रहे श्रमिकों से बात की और उनकी समस्याओं को सुना।
लोकपाल ने रोजगार सेवक,महिला मेट आदि को निर्देश दिए कि समय से हाजिरी भरे। उन्होंने बागी के मजरा नजीरपुर स्थित अमृत सरोवर तालाब, सीसी, समतलीकरण आदि कार्यों को देखा। लोकपाल मनरेगा ने बताया कि शासन के निर्देश पर उन्होंने गांव में कराए गए कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया है, वह अपनी रिपोर्ट शासन को भेजेंगे। इस दौरान अवर अभियंता अमित मिश्रा,अरविंद पाल,बागी प्रधान राज बहादुर,सोंधी प्रधान विजय किशोर,ब्रिजेंद्र पाल, भारत सिंह,करन साहू आदि मौजूद रहे।