एसडीएम कार्यालय के बाहर आवास की मांग को लेकर बैठीं लोहपीटा समुदाय की महिलाएं।
- फोटो : ORAI
जालौन। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास के लिए नगर के लोहपीटा समुदाय के लोगों ने एसडीएम को ज्ञापन दिया। कहा कि आवास न होने से समस्या हो रही है।
नगर क्षेत्र के बाजार बैठगंज में लोहपीटा समुदाय के तकरीबन 25 परिवार रहते हैं। इस समुदाय के लोग यहां सालों से रह रहे हैं। इनका कहना है कि मूलभूत सुविधाओं का अभाव है। इस वर्ग की राजाबेटी पत्नी मानसिंह, रेखा पत्नी जीतू, रज्जो पत्नी खेमसिंह, अंगूरी पत्नी अतर सिंह रेशम पत्नी राजू आदि ने बताया कि नगर पालिका उनसे गृहकर लेती है। शौचालय मिले थे। एक किस्त के बाद खातों में धनराशि न आने से शौचालय अधूरे पड़े हैं। एसडीएम गुलाब सिंह को ज्ञापन देकर बताया कि उनके पास आवासीय स्थल है। प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाया जाए।