उरई। राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) मोर्चा के बैनर तले संगठन के नेताओं ने कलेक्ट्रेट में धरना-प्रदर्शन किया। इस दौरान जाति आधारित जनगणना रोकने, पुरानी पेंशन बहाली आदि मांगें की गईं। बाद में राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा गया।