फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फोटो स्टूडियों का ताला तोड़कर लाखों की चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुरा। चोरों ने दो दुकानों के ताले तोड़कर लाखों रुपये का सामान और नगदी चोरी कर ली। पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन

कस्बे के राजा मार्केट स्थित दिलीप फोटो स्टूडियो, प्रिंटिंग प्रेस व जूता चप्पल की दुकानों के ताले मंगलवार की रात चोरों ने तोड़ दिए। दिलीप के अनुसार चोर दुकान से दो कैमरा, एक लैंस, लैपटॉप, एसडीकार्ड, हार्ड डिस्क, दो टीवी, आठ हजार रुपये सहित लगभग तीन लाख का सामान पार कर दिया।
वहीं पास स्थित जूता चप्पल की दुकान से चोर कुछ नहीं ले जा पाए। दुकानदार दिलीप ने बताया कि वह विवाह कार्यक्रम की फोटोग्राफी करने बाहर गया हुआ था। तभी चोरों ने घटना को अंजाम दे दिया। थानाध्यक्ष राजीव कुमार का कहना है कि चोरों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जालौनी देवी मंदिर से तीन घंटे चोरी
कुठौंद। थाना क्षेत्र के जालौनी देवी माता मंदिर पर मंगलवार की रात चोरों ने तीन घंटे चोरी कर लिए। जिनका वजन 35-35 किलो बताया जा रहा है। पुलिस मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज देखी। मंदिर के पुजारी सर्वेश द्विवेदी ने चोरी की तहरीर पुलिस को दे दी है। पुलिस चोरों की तलाश कर रही है। (संवाद)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें