फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जालौन: चार दुकानों के ताले टूटे, तीन से नकदी व सामान चोरी

Mon, 20 Feb 2023 01:04 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। चोरों ने रात को चार दुकानों के ताले तोड़ दिए। तीन दुकानों से चोर नकदी व समान चोरी कर ले गए। एक दुकान से चोर सामान नहीं ले जा सके। सुबह जानकारी होने पर पुलिस को सूचना दी गई। एक ही रात में तीन दुकानों से चोरी होने से व्यापारियों में दहशत है।
विज्ञापन

सिरसाकलार थाना क्षेत्र के न्यामतपुर कस्बा स्थित पुलिस चौकी के पास शनिवार देर रात चोरों ने पाल गांव निवासी किराना दुकानदार संतोष महाराज की दुकान का शटर तोड़कर गोलक में रखे 13 हजार रुपये व भारी मात्रा में सिगरेट, पान मसाला सहित अन्य सामान चोरी कर लिया। दुकानदार ने बताया कि चोर उसकी दुकान से लगभग 60 हजार का सामान चोरी कर ले गए। वहीं चोरों ने कस्बे में स्थित शादी घर के पास वासुदेव पुस्तक भंडार का ताला तोड़कर उसकी दुकान से कॉपी-किताबें, पांच हजार रुपये सहित अन्य सामान पार कर दिया। इसके बाद चोरों ने सुरेश की दुकान का ताला तोड़कर वहां से लगभग पांच हजार रुपये का सामान चोरी कर लिया। इसके बाद चोरों ने बैंक के पास स्थित रामआसरे गुप्ता की परचून की दुकान का ताला तोड़ दिया, लेकिन चोर उसके यहां से कुछ भी ले नहीं जा पाए। सुबह दुकानदार जब दुकानों पर पहुंचे तब उन्हें चोरी हो जाने की जानकारी हुई। इस पर पहुंची पुलिस ने छानबीन कर दुकानदारों को आश्वासन दिया कि जल्द ही चोरों को पकड़कर खुलासा किया जाएगा। एक ही रात में कस्बे की तीन दुकानों से हुई चोरियों से दुकानदारों में भय व्याप्त है। ग्रामीण बताते हैं कि चौकी से पुलिस रात भर नदारद रहती है। कस्बे में गश्त न होने से आए दिन चोरियां हो रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें