फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांव में गोशाला न होने से अन्ना मवेशी 50 एकड़ फसल कर गए बर्बाद

विज्ञापन
विज्ञापन
जालौन। छुट्टा पशुओं ने 50 एकड़ फसल बर्बाद कर दी है। गुस्साए किसानों ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर गांव में गोशाला खुलवाने की मांग की है। गोशाला न खुलने पर 10 अक्टूबर को आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

विश्व सनातन एकता संघ के तत्वावधान में तहसील क्षेत्र के ग्राम एकों निवासी किसान देवकीनंदन तिवारी, रामलखन तिवारी, राजेश राठौर, पर्वत राठौर, कुल्लू तिवारी, लखन प्रजापति ने एसडीएम सना अख्तर को ज्ञापन सौंपकर बताया कि उनके गांव में अन्ना जानवरों ने 50 एकड़ फसल नष्ट कर दी है।
इससे किसानों को आर्थिक नुकसान हुआ है। प्रदेश सरकार ने अन्ना जानवरों के लिए अस्थाई गोशाला खुलवाई हैं, लेकिन उनकी ग्राम पंचायत में अभी तक गोशाला नहीं खोली गई है। किसानों ने एसडीएम से गांव में गोशाला खुलवाने की मांग की।
विज्ञापन

कुठौंद। पंडितपुर गांव के लोगों ने बीडीओ को शिकायती पत्र देते हुए बताया कि गांव के किसानों ने गोशाला संचालित नहीं की जा रही है।
इसकी शिकायत सीएम हेल्पलाइन नंबर पर की थी। शिकायत के निस्तारण में ग्राम विकास अधिकारी और प्रधान ने पंडितपुर में गोशाला संचालित होना दिखा दिया
है। किसान मेहरबान सिंह, बृजराज सिंह, रामकुमार, सत्येंद्र सिंह आनंद, दमन ने कहा कि गांव में गोशाला संचालित की जाए। अन्यथा किसान डीएम कार्यालय पर धरना देंगे। (संवाद)
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें