कोंच। तेज बारिश के बीच अचानक रविवार को नगर में कई जगह बिजली कड़कती रही। करीब तीन बजे कोतवाली के वायरलेस टावर पर बिजली गिरने से दहशत फैल गई। बिजली से वहां रखे कंप्यूटरों के अलावा बिजली के उपकरण भी फुंक गए। जिससे कामकाज प्रभावित हो गया है। हाथ में माउस थामे काम कर रहे एक मुंशी को बिजली का तेज झटका लगा, बाकी लोग बाल-बाल बच गए। कोतवाल अरुण कुमार राय ने उच्चाधिकारियों को स्थिति से अवगत करा दिया है।