जालौन। घर में घुसे चोरों ने लाखों रुपये के जेवर व नगदी चोरी कर लिए। सुबह परिजनों को जानकारी हुई।
कोतवाली क्षेत्र के सिकरीराजा गांव निवासी रिंकू रविवार की रात परिजनों के साथ घर की छत पर सो रहे थे। नीचे कमरों में ताला पड़ा हुआ था। देर रात घर में घुसे चोरों ने 20 हजार रुपये, सोने की चूड़ियां, मंगलसूत्र, बेंदी, मनचली, अंगूठी, पायलों सहित लाखों रुपये का जेवर चोरी कर लिया। गृहस्वामी ने सामान गायब देख पुलिस को सूचना दी, पुलिस ने जांच पड़ताल की।