फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: रेलवे ट्रैक पर मिला मजदूर का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
एट। खेत पर काम करने गए मजदूर का शव रेलवे ट्रैक पर पड़ा मिला।
विज्ञापन

शव पड़ा देख गेटमैन ने पुलिस को सूचना दी, पुलिस ने शव की शिनाख्त कराकर परिजनों को जानकारी दी। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है।
थाना क्षेत्र के बिरगुवां बुजुर्ग निवासी कन्हैया (38) रविवार को मजदूरी करने खेत गया था। उसका शव धगुवां कला रेलवे क्रॉसिंग के पास पड़ा मिला। जानकारी पर पहुंचे मृतक के भाई नीरज ने बताया कि वह, भाई व गांव के ही रामशरन सुरेंद्र के पास अकोढ़ी गांव में मटर की फसल में सिंचाई करने मजदूरी पर गया था।
विज्ञापन

आरोप है कि कन्हैया का खेत मालिक से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। इसके बाद वह चला आया था और उसका शव सुबह रेलवे ट्रैक पर पड़ा मिला। कन्हैया की मौत से पत्नी रश्मि सहित अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। थानाध्यक्ष का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। जांच-पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें